फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार पर चला मोदी और मनोहर का हथौड़ा : ग्रोवर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि देश और प्रदेश में भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का हथौड़ा चलने लगा है। मोदी और मनोहर को रोकने के लिए आज देश और प्रदेश में तमाम भ्रष्टाचारी एक होने लगे हैं, लेकिन वर्ष 2024 में देश और प्रदेश में लगातार तीसरी बार कमल खिलेगा।
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा कार्यालय में रोहतक विधानसभा के डॉक्टर मंगलसेन मंडल और महाराजा अग्रसेन मंडल की शक्ति पालक केंद्र प्रमुखों की बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ग्रोवर ने कहा कि पूरे प्रदेश में पन्ना प्रमुख सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। 9 अप्रैल को शहीद मदन लाल धींगड़ा कम्युनिटी सेंटर में शाम 5 बजे रोहतक विधानसभा का पन्ना प्रमुख समागम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों कार्यकर्ता भाग लेंगे। कार्यक्रम में हरियाणा प्रदेश प्रभारी विप्लव देव और प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, प्रदेश संगठन मंत्री रविंद्र राजू समेत कई नेता शिरकत करेंगे। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अशोक सहगल, मंडल अध्यक्ष जय भगवान जांगड़ा, अजय निझावन, ईश्वर सिंगल, रमेश भाटिया, सूरजमल किलोई, दीपक नागपाल, अमित बंसल, अशोक चौधरी रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें