फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी आज टोल प्लाजा पर प्रदर्शनकारी किसानों के बीच पहुंचेंगे, अनशन जारी

विज्ञापन
मकड़ौली टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे किसान व अन्य संगठन के सदस्य। संवाद - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
रोहतक। आंदोलनकारी किसानों के आह्वान पर दूसरे दिन भी टोल फ्री रहा और वाहन फर्राटा भरते हुए गुजरे। मकड़ौली टोल के आगे किसानों ने टेंट लगाकर रागनी, भंडारे का आयोजन किया है। दिन प्रतिदिन टोल पर किसानों के समर्थन में आने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। लोगों की बढ़ती भीड़ देख वहां पर व्यवस्थाएं भी उसी प्रकार की जा रही हैं। एक किसान राजू मकड़ौली 16 दिसंबर से अनशन पर बैठा है। इस किसान समेत अन्य किसानों का हौसला बढ़ाने के लिए रविवार को भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी भी आएंगे। यहां आने के बाद हरियाणा में चल रहे किसान आंदोलन की नई रणनीति तय हो सकती है।
विज्ञापन

वहीं टोल फ्री के दूसरे दिन भी मकड़ौली व मदीना टोल को कुल 26 लाख रुपये की चपत लगने का अनुमान है। जिसमें 21 लाख मकड़ौली व 4 लाख मदीना टोल का नुकसान बताया जा रहा है। हालांकि मकड़ौली टोल से होकर गुजरने वाले कार आदि की संख्या करीब साढ़े तीन हजार बढ़ गई है। ये कार पहले विभिन्न गांवों से होते हुए टोल बचाकर अपने गंतव्य तक जाते थे। मगर वहीं, दूसरा पहलू यह भी है कि अब टोल से बड़े वाहन जैसे ट्रक आदि नहीं निकल रहे हैं। इसलिए वाहनों की संख्या बेशक बढ़ गई हो, नुकसान उतना ही है।
--------
खरावड़ में ग्रामीण आज रखेंगे एक दिन का उपवास
कृषि कानूनों के विरोध में रविवार को किसान खरावड़ स्थित भंडारा स्थल पर एक दिन का उपवास करेंगे व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात का पूर्ण रूप से बहिष्कार करेंगे। यह निर्णय शनिवार को गांव खरावड़ स्थित भंडारा स्थल पर लोकहित संस्था व ग्रामीणों की एक संयुक्त बैठक में लिया गया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच उमेद मलिक, एडवोकेट हिमांशु राठी, विपुल, जयप्रकाश मलिक, फतेह सिंह, रणबीर, धर्मबीर, सतबीर, पाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

टीकरी बॉर्डर पर मनाई शहीद ऊधम सिंह जयंती
आल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाईजेशन (एआईडीएसओ) ने शहीद ऊधम सिंह की 121वीं जयंती टीकरी बॉर्डर पर मनाई। उनके चित्र पर छात्रों व किसानों ने पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी और जुलूस निकाला। कार्यक्रम का संचालन एआईडीएसओ के प्रदेश अध्यक्ष हरीश कुमार ने किया। संगठन के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने मुख्य वक्तव्य दिया। एआईडीएसओ के प्रदेशाध्यक्ष हरीश कुमार ने कहा कि छात्रों, नौजवानों, जनता और आंदोलनकारी किसानों को शहीदों से सीख लेनी चाहिए। जिस आधार पर उन्नत नैतिकता और आदर्श से ओतप्रोत होकर नए समाज निर्माण में लग जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें