फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों के परिजन सम्मानित

विज्ञापन
21jjrp03- पुलिस कर्मियों के परिवार के सदस्यों को सम्मानित करते पुलिस आयुक्त सिमरदीप सिंह। स्रोत
विज्ञापन
झज्जर। पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता के भाव के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर झज्जर सिमरदीप सिंह ने देश की आंतरिक सुरक्षा और नागरिकों की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिस के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों को सम्मानित कर उनके त्याग, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन किया गया। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पिछले वर्ष देशभर में शहीद हुए 154 पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इनमें हरियाणा के इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद, सब-इंस्पेक्टर रवि कुमार, सहायक उपनिरीक्षक राजेंद्र तथा सहायक उपनिरीक्षक सुनील कुमार भी शामिल रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त मुख्यालय झज्जर फैसल खान, पुलिस उपायुक्त क्राइम, यातायात एवं बहादुरगढ़ शुभम सिंह, पुलिस उपायुक्त झज्जर धारणा यादव सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस कमिश्नर सिमरदीप सिंह ने कहा कि पुलिस स्मृति दिवस केवल शहीदों को याद करने का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को अपने जीवन और कार्यशैली में अपनाने का संकल्प लेने का दिन भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें