फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता कॉलोनी में फर्जी तरीके से तैयार किए जा रहे ब्रांडेड कंपनी के नकली लोवर की फैक्टरी पकड़ी

विज्ञापन
Fake lower factory of branded company being fabricated in fake way in Janta colony caught
विज्ञापन
लोगों को धोखा देकर अपनी तिजोरी भरने के मामले हर दिन सामने आ रहे हैं। कोई खाते से नकदी उड़ा रहा है तो कोई सम्मोहित कर लोगों को ठग रहा है। नामी व ब्रांडेड कंपनियां तक इस ठगी से अछूती नहीं है। कुछ इसी तरह का मामला शहर की जनता कॉलोनी में सामने आया है। यहां एक तीन मंजिला इमारत में असिस (एएससीआईएस) कंपनी के नकली लोवर बनाने की फैक्टरी पकड़ी गई है। अदालत के निर्देश पर कंपनी के अधिकारियों व वकीलों ने यहां छापा मार कर 242 लोवर, आठ थान, एक लैपटॉप बरामद किया है।
विज्ञापन

कंपनी के प्रतिनिधि एवं जांच अधिकारी संजय शर्मा व विनोद शर्मा ने बताया कि कंपनी को अपने ब्रांड के नकली लोवर बनाए जाने की सूचना मिली थी। पड़ताल करने पर सामने आया कि जनता कॉलोनी में विकास गुप्ता नामक व्यक्ति अंबिका स्पोर्ट्स वियर फर्म चला रहा है। यह असिस कंपनी का लोगो लगाकर अपना माल बाजार में बेच रहा है। इससे कंपनी को हर दिन हजारों रुपये का नुकसान हो रहा था। इस बारे में अदालत में कार्रवाई की अपील की गई। अदालत की ओर से नियुक्त आयुक्त की मौजूदगी में वीरवार को टीम जनता कॉलोनी पहुंची। यहां अदालत के निर्देश पर कॉपीराइट व ट्रेड मार्क कार्रवाई करते हुए फर्म पर छापा मारा गया। इस दौरान 242 तैयार लोवर, कपडे़ के आठ थान, एक लैपटॉप व अन्य सामान बरामद हुआ। यहां कई मशीनों पर कंपनी के लोगो वाले लोवर बनाए जा रहे थे। यह सारा सामान जब्त कर लिया गया है। लैपटॉप में पिछले तीन साल में विभिन्न फर्मों को बेचे गए माल का ब्यौरा है। इसके जरिये कंपनी के नुकसान का आंकलन किया जाएगा। इस नुकसान की भरपाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें