फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम कार्यालय में किसी सरकारी काम से आएं तो साथ में कागज भी लाएं

विज्ञापन
नगर निगम स्टोर रूम में पेपर रोल को लेकर स्टोर कीपर से बातचीत करते नगर निगम के अधिकारी । संवाद न्यू?
विज्ञापन
नगर निगम में अगर आप सरकारी काम से आएं तो अपने साथ कागज लेकर आएं, क्योंकि नगर निगम के पास प्रिंटर निकालने के लिए पेपर की कमी चल रही है। हालात यह है कि ब्रांच अधिकारियों तक को प्रिंट निकालने के लिए पेपर लाने के लिए स्टोर रूम तक दौड़ लगानी पड़ रही है। अमर उजाला की मौजूदगी में वीरवार को अधिकारियों व स्टोर कीपर के बीच सीधे सवाल-जवाब हुए। निगम आयुक्त प्रदीप गोदारा ने स्टोर कीपर को जल्द नया टेंडर करवाकर प्रिंट पेपर की कमी दूर करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

नगर निगम में एक दर्जन ब्रांच हैं, जिसमें टैक्स, बिल्डिंग, इंजीनियरिंग, सफाई व अकाउंट शाखा प्रमुख हैं। सभी ब्रांचों को स्टेशनरी उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी स्टोर कीपर की है। निगम के सूत्रों ने बताया कि कई दिन से ब्रांचों के अंदर प्रिंट निकालने के लिए पेपर की कमी हो रही है। अकेले प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच को 35 पेपर रोल उपलब्ध कराए जाने थे, लेकिन ब्रांच के पास टैक्स जमा कराने के बाद आम लोगों को रसीद देने के लिए कागजात नहीं हैं। काउंटर नंबर एक व दो पर कार्यरत कर्मचारियों ने वीरवार को कागजात की कमी से टैक्स ब्रांच प्रभारी जगदीश चंद्र को अवगत कराया। जगदीश चंद्र काउंटर पर लोगों की शिकायतों के चलते जांच पड़ताल करने पहुंचे थे। कर्मचारियों ने बताया कि तीन दिन से ज्यादा दिक्कत आ रही है। बुधवार को कई लोगों को यह कहकर वापस भेज दिया कि, रसीद बाद में ले जाना। अभी प्रिंट निकालने के लिए कागजात नहीं है। इसके बाद जोनल टैक्स ऑफिसर जगदीश चंद्र स्टोर रूम में पहुंचे और स्टोर कीपर से पूछा कि किल्लत कब तक दूर होगी। स्टोर कीपर ने कहा कि प्रिंट निकालने के लिए एक बंडल कागज सुबह काउंटर एक व दो नंबर पर दिए गए हैं। जल्द नया टेंडर होते ही कागज उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।
स्टेशनरी खरीदने के लिए टेंडर किया जाता है। पुराना टेंडर खत्म हो गया है, नया टेंडर तैयार किया गया है। जल्द टेंडर होते ही स्टेशनरी की कमी दूर हो जाएगी। इसके लिए तत्काल कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन

प्रदीप गोदारा, आयुक्त नगर निगम
स्टोर कीपर को कई बार अवगत करवाया गया कि टैक्स ब्रांच में प्रिंट निकालने के लिए कागजात नहीं हैं। इस कारण लोगों को रसीद देने में दिक्कत आ रही है। वीरवार को स्टोर रूम में खुद जाकर स्थिति की जानकारी लेनी पड़ी।
विज्ञापन

- जगदीश चंद्र, जोनल टैक्स ऑफिसर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें