फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम हुड्डा के फार्म हाउस में चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार, दो फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के फॉर्म हाउस पर चोरी करते हुए एक आरोपी चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। जबकि दो चोर मौके से फरार हो गए। फॉर्म हाउस पर रहने वाले राजेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में राजेंद्र निवासी सेक्टर 14 ने बताया कि पूर्व सीएम के फॉर्म हाउस पर उसकी मशीनरी व सामान रखा हुआ था। गत दिनों फॉर्म हाउस से लगातार सामान चोरी हो रहा था। जिसका उसे संदेह हुआ। इस संदेह पर उसने फॉर्म हाउस पर लगातार रेकी की व नजर जमाए रखी। 23 फरवरी फिर से चोरों ने 10 ट्रक बैट्री, एक गैस सिलिंडर, एक ऑक्सीजन सिलिंडर, मशीनरी पार्टर्स, कॉपर केबल, ट्रक के रिम और इलेक्ट्रिकल पैनल के पार्ट व अन्य जरूरी सामान चोरी हो गए थे। चोरों को रात 8 बजे दीवार कूद कर फॉर्म हाउस में घुसते देखा था। तभी सुखपुरा चौकी पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक चोर को पकड़ लिया था। जिसने अपनी पहचान सूरज उर्फ सांडा निवासी गांव ब्राहमणवास रोहतक के रूप में बताई। मौके से दो आरोपी चोर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें