फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गुरु के जन्मदिन पर बनाया रिकॉर्ड, ग्राउंड पहुंचकर काटा केक

Thu, 14 Nov 2024 02:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
ट्राफी में सबसे ज्यादा रन बनाकर लौटे क्रिकेटर यशवर्धन अपने कोच नवीन को केक ​खिलाते हुए। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी अंडर-23 में इतिहास रचने वाले झज्जर के यशवर्धन जब अपने होम ग्राउंड पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। ग्राउंड में केक काटकर यशवर्धन दलाल को खिलाड़ियों व कोच नवीन सैनी ने बधाई दी। उसके बाद यशवर्धन ने अपने गुरु को केक खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन


यशवर्धन ने 9 नवंबर को कर्नल सीके नायडू ट्राॅफी अंडर-23 का सर्वाधिक स्कोर बना लिया था और उस दिन यशवर्धन दलाल के बचपन के कोच नवीन सैनी का भी जन्मदिन था। उन्होंने अपनी पारी में नाबाद 428 रन बनाए और समीर रिजवी का रिकॉर्ड तोड़ा।
कोच नवीन सैनी ने कहा कि जब यशवर्धन ने मेरे जन्मदिन के दिन यह रिकार्ड बनाया तो उसी दिन मुझे मेरे जन्मदिन का तोहफा मिल गया। यशवर्धन का अगला मैच 15 नवंबर को है। उसमें भी यशवर्धन शानदार प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें