फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: वारदात के तीसरे दिन भी पुलिस खाली हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

रोहतक। हुमायूंपुर गांव के नजदीक शुक्रवार शाम को हुई 4.39 लाख रुपये की लूट का वारदात के तीसरे दिन भी सुराग नहीं हैं। पुलिस की जांच टीम आरोपियों को स्थानीय मानकर चल रही है, इसके बावजूद लुटेरे पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। आईएमटी थाना प्रभारी अश्वनी का कहना है कि जांच टीम अपनी तरफ से पूरा प्रयास कर रही हैं।
श्याम कॉलोनी निवासी आकाश ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वे हिसार रोड स्थित क्रॉकरी कंपनी लक्ष्मी सेल्स कॉरपोरेशन में ड्राइवर की नौकरी करता है। शुक्रवार सुबह टेंपो में माल सप्लाई करने सोनीपत गया था। सोनीपत में अलग-अलग स्थानों पर माल उतार कर बैंकों की छुट्टी होने के कारण नकद राशि ली। इसके बाद रोहतक आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुमायूंपुर गांव के पास पहुंचा तो बाइक सवार तीन युवकों ने पहले आंखों में मिर्ची पाउडर मारा। इसके बाद ओवरटेक करके टेंपो रुकवा लिया। फिर टेंपो के डैश बोर्ड में रखे 4,39, 285 रुपये निकाल कर ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें