फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: वार्ड 11 में टेंडर होने के बाद भी नहीं हो रहा गली का निर्माण

Fri, 19 Jul 2024 09:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
-फोटो 54 : पार्षद जितेंद्र को वार्ड की समस्याओं से अवगत कराते कॉलोनी वासी।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के वार्ड नंबर-11 के लोगों को इन दिनों विकास कार्य न होने के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड की अधिकांश गलियां टूटी हैं। सीवर बदहाल हैं। गली निर्माण का टेंडर होने के बावजूद भी कार्य नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को पार्षद जितेंद्र राठी यहां पहुंचे तो लोगों ने उन्हें वार्ड की समस्याओं से अवगत कराया। इस पर उन्होंने कहा कि जब से नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बना है, तभी से भेदभावपूर्ण तरीके से कार्य किए जा रहे हैं। जिन वार्डों में विकास कार्य कराए जाने जरूरी है। उन वार्डों को विकास कार्यों से वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि वार्ड 11 के लोग गली निर्माण न होने के कारण भारी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, लेकिन टेंडर होने के बावजूद भी शीघ्रता से गली निर्माण नहीं किया जा रहा। इससे गली तो जर्जर अवस्था में है ही, साथ ही सीवर व्यवस्था भी बदहाल स्थिति में है। इस मौके पर अमरनाथ कुशवाहा, रामप्रवेश शर्मा, नंद गुप्ता, देवेंद्र कुमार, ईश्वर गुप्ता, हरिहर चौरसिया, लक्ष्मण महतो, विनोद राय, शशि कुम्हार, आनंद तिवारी, अवधेश, ब्रिजकिशोर, ज्ञानचंद व लालजी ने पार्षद जितेंद्र राठी को समस्याओं से अवगत कराया। इस मौके पर जितेंद्र राठी के साथ रामनिवास सैनी, प्रदीप सिन्हा, सूरज सिंह, प्रमोद कौशिक, अरुण आसीवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें