फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जेएलएन आने के बाद भी लोगों को नहीं मिल रहा पर्याप्त पानी

विज्ञापन
26सीटीके01... कुशाल आदर्श नगर। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। प्रशासन और जनस्वास्थ्य विभाग शहर में एक से दो समय पानी आपूर्ति करने का दावा कर रहे हैं लेकिन, शहर के कई इलाकों में जलापूर्ति के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। जेएलएन में 25 जून की रात को पानी आ चुका है। इसके बावजूद भी पर्याप्त जलापूर्ति नहीं की जा रही है। विभाग के दावे की पड़ताल करने अमर उजाला की टीम आदर्श नगर और रूप विहार कॉलोनी पहुंची। लोगों ने बताया कि 20 मिनट मुश्किल से पानी नहीं आता है। नलों में काफी लो प्रेशर पानी आता है। इससे टंकी नहीं भर पाती है। ऐसे में विभाग के दावे और हकीकत में फर्क दिखाई दिया।
विज्ञापन


20 दिन से एक समय पानी आ रहा है। कभी-कभी नहीं भी आता। 20 मिनट की जलापूर्ति से बड़े परिवार में पानी को लेकर काफी समस्या हो रही है।

-कुशाल आदर्श नगर



जलापूर्ति तो काफी कम हो रही है। इसके कारण प्राय: पानी का टैंकर मंगाकर काम चलाना पड़ रहा है। कई बार पानी एक समय भी नहीं आता। पानी की समस्या का समाधान होना चाहिए।



-वीना चावला आदर्श नगर



एक ही समय जलापूर्ति की जा रही है। कई बार पानी आता भी नहीं। जिनके घरों में सबमर्सिबल लगे हैं उनका काम तो चल जाता है, लेकिन जिनके पास यह व्यवस्था नहीं है, उसे धूप में हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ता है।
विज्ञापन




-रेनु, रूप विहार



विभाग कहां एक घंटे पानी दे रहा मुझे नहीं पता है। मेरी कॉलोनी में एक समय पानी आता है, वह भी कुछ मिनटों के लिए। टैंकरों से पानी मंगाकर घरों की जलापूर्ति की जा रही है।

-राम कुमार रूप विहार


जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) नहर बीती शाम आ गई है। अब शहर में जलापूर्ति का समय बढ़ाया जाएगा।

-तरुण गर्ग, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग

26सीटीके01... कुशाल आदर्श नगर। संवाद

26सीटीके01... कुशाल आदर्श नगर। संवाद

26सीटीके01... कुशाल आदर्श नगर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें