फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 48 घंटे बाद भी विद्यार्थी अनशन पर अड़े

विज्ञापन
निदेशक कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे एमबीबीएस विद्यार्थी। अमर उजाला
विज्ञापन
रोहतक। पीजीआई में बॉन्ड पॉलिसी के खिलाफ अनशनरत एमबीबीएस विद्यार्थी पीछे हटने को तैयार नहीं है। वे 48 घंटे बाद भी अनशन पर अड़े हुए हैं। शनिवार को भी वे अनशन पर रहे। इधर, आरडीए के पीछे हटने के बाद विद्यार्थियों ने खुद मोर्चा संभालते हुए अपने बूते संघर्ष सिरे चढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर दिनभर बातचीत का दौर जारी रहा। दोपहर बाद आरडीए से भी चर्चा कर राय ली गई। फिलहाल विद्यार्थियों ने अपनी रणनीति स्पष्ट नहीं की है।
विज्ञापन

उधर, ओपीडी में मरीजों की भीड़ सुबह से बनी रही। यहां करीब 1700 से अधिक नये व करीब इतने ही पुराने मरीज इलाज के लिए पहुंचे। ऑपरेशन थियेटर में भी शाम तक 40 ऑपरेशन किए गए। इसमें हड्डी रोग व डिलिवरी वाले गंभीर ऑपरेशन भी शामिल हैं। वहीं सोमवार से संस्थान में मरीजों की भीड़ व ऑपरेशन केस बढ़ने की उम्मीद है। आरडीए के काम पर लौटने के बाद से संस्थान की व्यवस्था पटरी पर लौट आई है।
सरकार की बॉन्ड पॉलिसी के खिलाफ पीजीआई में एमबीबीएस विद्यार्थी शनिवार को भी संघर्षरत रहे। अनशन स्थल पर नारेबाजी के जरिए अपना रोष प्रकट किया। संघर्ष के पहले दिन की तरह विद्यार्थियों ने आवाज बुलंद करते हुए एकजुट रहने की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि हम अपनी लड़ाई आखिर तक लड़ेंगे। अपना हक लेकर रहेंगे। विद्यार्थियों ने कहा कि बॉन्ड के नाम पर मेडिकल शिक्षा महंगी की जा रही है। यह फीस बढ़ाकर 80 हजार रुपये कर दी गई है। इस फीस के अलावा 40 लाख रुपये की बॉन्ड राशि भी थोपी जा रही है। यह राशि देने में अभिभावक असमर्थ हैं। इसलिए इस पॉलिसी का विरोध किया जा रहा है। सरकार विद्यार्थियों की सुनवाई न करके हठ पर अड़ी है। इधर, अनशनकारी विद्यार्थियों को शनिवार को 48 घंटे पूरे हो गए। अब इन विद्यार्थियों को रविवार सुबह 11 बजे बदला जाएगा। इसके अलावा विद्यार्थियों के बीच बैठक व अगली राजनीति को लेकर चर्चा जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें