फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 15 साल में भी नहीं बदली सांपला के वार्ड-2 की तस्वीर

विज्ञापन
कच्ची गली और सड़क पर गंदा पानी खड़ा
विज्ञापन
सांपला। नगर पालिका चुनाव 2026 की घोषणा होते ही कस्बे में राजनीतिक पारा चढ़ना शुरू हो गया है। 10 मई को होने वाले चुनाव को लेकर प्रत्याशी विकास के दावे लेकर लोगों के बीच पहुंच रहे हैं लेकिन वार्ड 2 के लोगों के लिए हकीकत इससे अलग है।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी की टीम वार्ड में पहुंची तो सामने आया कि हालात 2020 के चुनाव जैसे हैं। लोगों का कहना है कि अब भी सीवर व सफाई व्यवस्था ठप है और कंडम व कच्ची गलियां लोगों को दर्द दे रही हैं। बारिश के दिनों में हालात और भी खराब हो जाते हैं जिससे लोगों को बीमारी फैलने का खतरा रहता है।
75 वर्षीय सूरजभान व मोनू जयसिंह का कहना है कि पहले यह एक नंबर वार्ड था। पहले जो गालियां बनी थीं आज वह कंडम हालत में है। कोई सुधार नहीं हो रहा। 2020 में जो वादों के साथ चुनाव हुआ था आज भी वही प्रत्याशी वादे लेकर वोट मांगने आ रहे हैं।
विज्ञापन

आठ साल से सड़क मरमत का इंतजार
करीब 8 से 10 साल पहले रेलवे फाटक वाले रोड पर सड़क उखाड़कर सीवर दबाए गए थे। लोगों को सड़क मरम्मत का इंतजार है। गंदे पानी की निकासी व नालों की सफाई भी नहीं हो रही जिसकी वजह से गली में बदबू रहती है। -सोनू।
जगह-जगह से सीवर ब्लाॅक
सीवर ब्लॉक होने से गंदा पानी गली व सड़क पर फैल जाता है। पार्षदों से शिकायत करते रहे हैं। समाधान कुछ नहीं होता। कोई सुनवाई नहीं होती। कई गलियां कच्ची पड़ीं है। वहीं बारिश के पानी की ठीक से निकासी नहीं है। पिछले वर्ष अगस्त-सितंबर की बारिश से कई घरों में पानी भरा रहता है। स्वास्थ्य केंद्र भी नहीं है। -सुनीता देवी
विज्ञापन

वर्जन
उनका वार्ड में ज्यादा से ज्यादा विकास कार्य कराने का प्रयास रहा। वार्ड में करीब तीन करोड़ रुपये से ज्यादा का विकास हुआ है। गलियां पक्की कराई गई हैं।
-राजेश वर्मा, निवर्तमान पार्षद।

कच्ची गली और सड़क पर गंदा पानी खड़ा

कच्ची गली और सड़क पर गंदा पानी खड़ा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें