फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पार्ट टाइम जॉब के नाम पर इंजीनियर की पत्नी से 11.99 लाख ठगे

Tue, 17 Jun 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। रुड़की गांव निवासी इंजीनियर की पत्नी साक्षी से जालसाज ने पार्ट टाइम जॉब के नाम 11.99 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने पहले जो राशि जमा कराई, उसे लगभग दोगुना कर दिया। इसके बाद महिला लालच में आ गई और मेहनत की कमाई गंवा दी। साइबर थाने में महिला ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। साइबर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रुड़की गांव निवासी साक्षी गृहिणी हैं और उनके पति बायोमेडिकल इंजीनियर हैं। 12 मई को उनके टेलीग्राम पर कनविका नाम से एक लिंक भेजा गया। उन्होंने लिंक में पार्ट टाइम जॉब का ऑफर दिया। साक्षी ने मैसेज का जवाब देते हुए साफ इन्कार कर दिया। कनविका फिर भी कई दिन तक लगातार मैसेज करती रही।
9 जून को फिर से एक मैसेज भेजा और कहा कि वह लिंक के माध्यम से फाॅर्म भर दें। यदि काम समझ में न आए तो बीच में ही छोड़ सकती है। उन्हें केवल टूरिस्ट प्लेस के लिए रिव्यू देना है। साक्षी उसकी बातों में आ गई और कुछ टूरिस्ट प्लेस रिव्यू किए। इसके एवज में ठगों ने महिला के खाते में पहली बार 872 रुपये डाल दिए। इससे महिला का लालच बढ़ा तो कुछ रुपये फिर उनके खाते में आ गए।
विज्ञापन

इसके बाद पेड रिव्यू का ऑफर दिया तो महिला से 10 हजार रुपये का निवेश कराया। इसके एवज में ठगों ने 17 हजार रुपये उनके खाते में डाल दिए। इसके बाद ठगों ने महिला का एक खाता एप खुलवाया और वहां पर निवेश व लाभ की राशि दिखने लगी। इस तरह रकम डलवाते रहे और एप पर उनकी राशि बढ़ती चली गई। 13 से 15 जून तक 6 बार में 11.99 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन


महिला के साथ पार्ट टाइम जॉब के नाम पर निवेश कराया और फिर उनसे 11.99 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
- कुलदीप कुमार, साइबर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें