फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में कर्मियों का धरना-प्रदर्शन

Sat, 27 Apr 2024 06:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। लघु सचिवालय में शुक्रवार को मिड-डे-मील कर्मचारियों ने ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने मांगों को लेकर डीसी शक्ति सिंह और जिला मौलिक शिक्षा विभाग अधिकारी के नाम एक ज्ञापन भी दिया है।
विज्ञापन

मिड डे मील वर्कर यूनियन की प्रधान सरोज दुजाना ने कहा कि सरकार और अधिकारी मिड डे मील कर्मचारियों पर ऑनलाइन हाजिरी लगाने का दबाव बना रहे हैं। इसको लेकर आज मिड डे मील कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप लघु सचिवालय में धरना प्रदर्शन किया है। डीसी और जिला मौलिक शिक्षा विभाग अधिकारी के नाम एक मांग पत्र भी दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ऑनलाइन हाजिरी के आदेश को वापस नहीं लेती है तो कर्मचारी राज्य कमेटी के आह्वान पर सरकार के खिलाफ बड़ा फैसला लेंगे। सरकार मिड डे मील कर्मचारी को 7 हजार वेतन देती है, लेकिन काम पूरा 8 घंटे करवाती है। हम सरकार से कहना चाहते हैं कि हम ऑनलाइन हाजिरी भी लगाने के लिए तैयार हैं, लेकिन सरकार हमारा वेतन 7 हजार से बढ़कर 26 हजार कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें