फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पिकअप ने कंबाइन में टक्कर मारी, किसान की मौत , बेटा घायल

Sat, 27 Apr 2024 06:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर बादली टोल प्लाजा के पास एक पिकअप गाड़ी कबाइन से जा टकराई। इस दुर्घटना में कंबाइन में सवार पिता की मौत हो गई। जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए पीजीआईएमएस रोहतक भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार जारी है। बादली थाना पुलिस ने शुक्रवार को शहर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर वारिसों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान गजेंद्र निवासी सौंदा, जिला पलवल के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

दुल्हेड़ा निवासी राकेश ने बताया कि उसने 8 एकड़ जमीन में गेंहू की फसल लगा रखी थी। फसल कटवाने के लिए अपने रिश्तेदार गजेंद्र निवासी सौंदा की कंबाइन मशीन बुलाई थी। 25 अप्रैल को गजेंद्र व उसके दोनों लड़के विकास व युद्ववीर कंबाइन लेकर सुबह गांव आ गए थे। उन्होंने 8 एकड़ गेंहू की कटाई की और रात करीब 12 बजे वापस सौंदा (पलवल) के लिए चले थे। वह भी अपनी गाड़ी लेकर उनके पीछे-पीछे चल रहा था। जब वे केएमपी पर बादली टोल के पास पहुंचे तो पीछे से एक पिकअप चालक लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए आया और कंबाइन में टक्कर मार दी। जिससे गजेंद्र व अन्य नीचे गिर गए। इस दुर्घटना में उन्हें काफी चोटें आई। पिकअप चालक अपनी गाड़ी वहीं छोड़कर भाग गया। एंबुलेंस के माध्यम से वह घायलों को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने गजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। विकास को ज्यादा चोट लगने के कारण उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर किया गया। यह हादसा रात करीब 2 बजे हुआ। बादली थाना पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें