फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपातकाल को कालिख के रूप में याद किया जाएगा : रणबीर सिंह

Thu, 26 Jun 2025 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय मंगल कमल में आयोजित संगोष्ठी में भाजपा के वरिष्ठ नेता व हरियाणा सरकार में पूर्व
विज्ञापन
रोहतक। भाजपा ने बुधवार को आपातकाल का पचासवां वर्ष संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया। पार्टी कार्यालय मंगल कमल में आपातकाल को याद कर संगोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष रणबीर सिंह ढाका ने कहा कि आपातकाल में हजारों लोगों को जेल में डाल कर नृशंस कृत्य किया गया। जिला प्रभारी सतेंद्र परमार ने कहा कि यह दिन कांग्रेस के माथे पर लगी कालिख के रूप में हमेशा याद किया जाएगा।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी गुलशन भाटिया ने कहा कि मीसा कानून के तहत खुद जेल में रहा। इस मौके पर सतीश कत्याल, सुभाष आहूजा, रवींद्र सक्सेना, मदन हरजाई, अजय बंसल, शमशेर सिंह खरक, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, तरुण सन्नी शर्मा, अजय शर्मा समेत अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के बाद पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने पत्रकारों से कहा कि किरण चौधरी व श्रुति चौधरी को भी कांग्रेस की नीति पसंद नहीं आई। इसीलिए वह भाजपा में आई।
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व उनके बेटे सांसद दीपेंद्र हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेसी की नियती उन्हें बर्दाश्त नहीं है। इनसे पहले चौधरी बंसीलाल भी आ गए थे। हमने उनके साथ हरियाणा विकास पार्टी का गठबंधन कर सरकार चलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें