फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलिवेटेड ट्रैक का शुभारंभ व सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की बंधी उम्मीद

विज्ञापन
रेलवे अधिकारीयों के साथ बातचीत करते डीआरएम। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। एलिवेटेड ट्रैक का शुभारंभ व पुराने ट्रैक की जगह सड़क बनाने की योजना एक सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है। कार्यक्रम का मंच आरपीएफ चौकी के पास बनाना तय हुआ है जिसमें रेल मंत्री और मुख्यमंत्री शिरकत कर सकते हैं। इसके चलते दिल्ली रेल मंडल के डीआरएम डिम्पी गर्ग ने रविवार को एलिवेटेड ट्रैक व सड़क बनाने के लिए प्रदेश सरकार को दी जाने वाली जमीन का मुआयना किया।
विज्ञापन

एलिवेटेड रेल ट्रैक के उद्घाटन और पुराना ट्रैक हटाकर सड़क निर्माण करने की योजना पर दस जनवरी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के बीच चर्चा हुई थी। इसी के तहत रविवार को दिल्ली रेल मंडल के डीआरएम डिम्पी स्पेशल ट्रेन से आए। उन्होंने एलिवेटेड रेल ट्रैक का निरीक्षण किया। सड़क निर्माण के लिए राज्य सरकार को पुराना रेल ट्रैक हटाकर दी जाने वाली जमीन को देखा। इसके बाद गुड्स यार्ड को देखा। डीआरएम ने निर्देश दिए कि कच्चा बेरी फ्लाईओवर का निर्माण होने के बाद गुड्स यार्ड के प्लेटफार्म को मॉडीफाई करके बड़ा बनाया जाए, ताकि पूरी रैक लगाई जा सके। इसके बाद रिले रूम के सिस्टम को देखा।
आरपीएफ चौकी के नजदीक बनेगा मंच
डीआरएम ने एलिवेटेड रेल ट्रैक के उद्घाटन और सड़क निर्माण की योजना के शुभारंभ का कार्यक्रम आयोजित करने के लिए जगह तलाशी। प्राथमिक रूप से आरपीएफ चौकी के नजदीक ही कार्यक्रम का मंच बनाना तय हुआ है। जानकारों का कहना है कि अभी तारीख तय नहीं हुई है मगर एक सप्ताह में कार्यक्रम आयोजित होने की उम्मीद के चलते तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

स्टेशन से सेक्टर-छह तक आवागमन होगा सुगम
एलिवेटेड रेल ट्रैक के बराबर स्टेशन से सेक्टर छह तक सड़क बनाई जाएगी। इस सड़क का निर्माण होने के बाद लोगों का आवागमन काफी सुगम हो जाएगा। रेलवे रोड पर लगने वाले जाम की समस्या भी खत्म हो जाएगी। गांधी कैंप का सीधे स्टेशन और सेक्टर-छह से जुड़ाव हो जाएगा।
वर्जन
रविवार को रोहतक में रुटीन निरीक्षण था। एलिवेटेड रेल ट्रैक का मुआयना किया है। प्रदेश सरकार को दी जाने वाली जमीन की उपयोगिता भी देखी है। गुड्स यार्ड को मॉडीफाई कराया जाएगा क्योंकि पूरा रैक नहीं लग पाता है। उच्चीकृत रिले रूम का भी निरीक्षण किया है। एलिवेटेड ट्रैक का शुभारंभ और सड़क निर्माण का शिलान्यास कब होगा, यह नहीं पता।
विज्ञापन

- डिम्पी गर्ग, डीआरएम दिल्ली रेल मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें