फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: इमसॉर के होनहारों को 51 हजार प्रोत्साहन राशि दी

Thu, 21 Aug 2025 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
एमडीयू इमसॉर के होनहारों को 51 हजार प्रोत्साहन राशि देते कुलपति प्रो. राजबीर सिंह। स्रोत : एमड
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च स्टडीज (इमसॉर) के विद्यार्थियों को 51 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें टैगोर सभागार में आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुति के दौरान विशिष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए बल्कि विद्यार्थियों को अपने अंदर छिपी प्रतिभाओं को भी सामने लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इमसॉर जैसे संस्थान तभी नंबर वन बन सकते हैं जब शिक्षक और विद्यार्थी मिलकर शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ सह पाठयक्रम गतिविधियों पर भी ध्यान दें।
कुलपति ने शिक्षकों से आह्वान किया कि एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग को बढ़ावा दें। प्रस्तुति की संयोजिका प्रो. दिव्या मल्हान और सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों की सराहना की। इमसॉर निदेशक प्रो. प्रदीप अहलावत ने संस्थान में संचालित पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। इस मौके पर आईक्यूएसी निदेशक प्रो. बी नरसिम्हन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें