फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक-पानीपत रेल लाइन का होगा विद्युतीकरण

Fri, 26 Feb 2016 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रेल मंत्री सुरेश प्रभु के पिटारे से रोहतक के लिए दो अच्छी खबरें निकली हैं। पहली यह कि रोहतक-पानीपत रेल लाइन का विद्युतीकरण होगा। दूसरी यह कि रोहतक से हिसार को सीधा जोड़ने के लिए महम-हांसी लाइन पर काम को गति प्रदान की जाएगी। इसके लिए पैसे का अड़ंगा भी दूर होगा।
विज्ञापन

रोहतक से पानीपत के बीच 72 किलोमीटर की दूरी के विद्युतीकरण को मंजूरी दी गई है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने 69.12 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। इस ट्रैक पर अभी पांच रेल गाड़ियां संचालित होती हैं। यदि विद्युतीकरण हो गया तो इस ट्रैक और और गाड़ियां दौड़ सकेंगी, यात्रियों का समय भी बचेगा।
 वहीं, रोहतक से हिसार को सीधे जोड़ने के लिए रोहतक-महम-हांसी-हिसार रेल लाइन पर काम होगा। रेल मंत्री ने इस लाइन पर तेजी से काम करने का भरोसा दिया है। इस लाइन के लिए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शिलान्यास पत्थर रखवाया था, तात्कालिक रेल मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे ने 31 जुलाई 2013 को आधारशिला रखी थी।
विज्ञापन

यहां मिली निराशाक्षेत्र की सबसे बड़ी जरूरत भिवानी-कालका एक्सप्रेस में कोच बढ़ाया जाना, बजरंग भवन से गुजरने वाली रोहतक-गोहाना रेलवे लाइन का बाहर ले जाना या पुल निर्माण करवाना था। लेकिन रेल बजट में इसे जगह नहीं मिली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें