रोहतक। ऑनलाइन तबादला नीति के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने सभी डिविजन पर विरोध प्रदर्शन करते हुए ऊर्जा विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी के नाम मांग पत्र दिया। एचएसईबी (हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड) वर्कर्स यूनियन राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर कर्मचारियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया।
ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध सहित कर्मचारियों ने 14 सूत्रीय मांग पत्र सभी डिवीजन पर ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने मुख्य रूप से ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को वापस लेने, पुरानी पेंशन को लागू करने, रिस्क अलाउंस, कैशलेस मेडिक्लेम, समान काम समान वेतन, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग प्रमुखता से रखी गईं।