फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली निगम का दावा, दिवाली पर नहीं लगेंगे कट

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने दावा किया है कि इस बात के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं कि दिवाली पर किसी भी हालत में बिजली कट नहीं लगेंगे। इसके लिए तीनों फीडरों को आपस में जोड़ दिया गया है। इसके अलावा निगम की टीमें दिन-रात तैनात रहेंगी।
विज्ञापन

बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता एके यादव ने बताया कि सब डिवीजन एक, दो और तीन के 11केवी के तीनों फीडरों को आपस में जोड़ दिया गया है। अगर तकनीकी कारणों या किसी फॉल्ट की वजह से किसी इलाके में बिजली जाएगी तो तुरंत वहां दूसरे फीडर से सप्लाई शुरू हो जाएगी। इसी कड़ी में रेलवे रोड फीडर को किला रोड बाजार फीडर से कनेक्ट किया गया है। मॉडल टाउन फीडर को मेडिकल मोड़ फीडर से जोड़ा गया है। जल्द से जल्द फॉल्ट ठीक हो, इसका भी इंतजाम किया गया है। राजीव गांधी विद्युत भवन में एक एसडीओ की ड्यूटी कंट्रोल रूम में लगाई गई है। शाम छह से सुबह छह बजे तक उनके साथ पूरी टीम तैनात रहेगी। तीनों सब-डिवीजन में भी टीमें 24 घंटे तैनात रहेंगी। बिजली सप्लाई में समस्या की शिकायत आने पर पहले सब-डिवीजन की टीम मौके पर जाएगी। अगर वह टीम किसी एक शिकायत निपटाने के लिए मौके पर व्यस्त होगी और इसी बीच दूसरी शिकायत आती है तो सब-डिवीजन की टीम वहां पहुंचेगी। उन्होंने दावा किया कि त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं को किसी तरह की समस्या नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

इन नंबरों पर करें कॉल
फोन नंबर - 0162-283251 और 283251
टोल फ्री नंबर - 1912, 1800-180-1550
व्हाट्सएप मैसेज के लिए - 9354990204
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें