फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बैटरी में स्पाॅर्किंग से जल गई इलेक्ट्रिक स्कूटी, बाल-बाल बचे दो युवक

विज्ञापन
08-हनुमान जयंती पर यात्रा के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटी जलने के बाद घटनास्थल पर एकत्रित राहगीर। स् - फोटो : Archive
विज्ञापन
रोहतक। खरावड़ स्थित हनुमान मंदिर जा रही यात्रा में शामिल इलेक्ट्रिक स्कूटी की लिथियम बैटरी में स्पाॅर्किंग से बुधवार रात ढाई बजे आग लग गई। धुआं उठते देख स्कूटी सवार हुडा कॉम्प्लेक्स निवासी समीर व जतन ने नीचे उतरकर साइड में खड़े हो गए। देखते ही देखते स्कूटी पूरी तरह जलकर ढांचा बन गई। दोनों युवक बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

हुडा कॉम्प्लेक्स निवासी नवीन ने बताया कि उनकी कॉम्प्लेक्स में ही कन्फेक्शनरी की दुकान है। हर साल परिवार का कोई न कोई सदस्य हनुमान जयंती पर खरावड़ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जाता है।
बुधवार रात उनका 17 वर्षीय बेटा समीर व भांजा जतन इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार होकर दूसरे यात्रियों के साथ खरावड़ स्थित हनुमान मंदिर जा रहे थे। जब यात्रा आईएमटी चौक से 100 मीटर पहले पहुंची तो पीछे से आ रहे बाइक सवार युवक ने कहा कि उनकी स्कूटी से धुआं उठ रहा है।
विज्ञापन

समीर ने तुरंत स्कूटी रोकी और दोनों नीचे उतर गए। तभी देखते ही देखते स्कूटी पूरी तरह जल गई। उन्होंने घटना की सूचना एजेंसी संचालक को दी। एजेंसी से एक माह पहले ही 57,000 रुपये में स्कूटी खरीदी थी। पहली किस्त वीरवार को ही जानी थी।
-
यात्रा में शामिल थे काफी संख्या में श्रद्धालु

हनुमान जयंती पर हर साल हजारों श्रद्धालु शहर से पैदल ही खरावड़ स्थित हनुमान मंदिर जाते हैं। रात 12 बजे ही यात्रियों के जत्थे रवाना हो जाते हैं। रात ढाई बजे हुडा कॉम्प्लेक्स से समीर भी फुफेरे भाई के साथ स्कूटी पर जा रहे थे। यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे। अगर बैटरी में धमाका हो जाता तो कई श्रद्धालु चपेट में आ सकते थे।

दो सेकेंड देर हो जाती तो आ जाते चपेट में

एक मार्च को ही बेटा समीर, उनकी मां व छोटा भाई स्कूटी लेकर आए थे। बुधवार रात साढ़े 10 से साढ़े 12 बजे तक स्कूटी को रिचार्ज किया था। इसमें लिथियम बैटरी लगी थी। ढाई बजे बेटा समीर स्कूटी ले गया। पीछे चल रहे बाइक सवार ने धुंआ उठने की बात कही। समीर ने स्कूटी खड़ी कर स्टैंड लगाया ही था कि पूरी स्कूटी में आग भभक गई। दो सेकेंड देर हो जाती तो बड़ा हादसा हो जाता। अब एजेंसी मालिक ने कहा है कि बैटरी के सेल में स्पाॅर्किंग हुई है। इसके बाद ही बैटरी में आग लगी। करीब 12 स्कूटी मालिकों को भी सूचित किया गया है जो इस तरह की बैटरी युक्त ई-स्कूटी लेकर गए हैं, उन्हें बदलवा लें।
- जैसा कि समीर के पिता नवीन कुमार ने बताया

...........
एक्सपर्ट बोले-रातभर चार्ज पर छोड़ने से ओवरहीट हो सकती है बैटरी
सीआर पॉलिटेक्निक ईसीई विभाग के एचओडी डॉ. सुखबीर किन्हा ने बताया कि इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन में आग लगने के कई कारण हो सकते हैं। इसमें बैटरी, चार्जिंग सिस्टम और इलेक्ट्रिकल खराबी शामिल हैं। बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम की विफलता, मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट, क्वालिटी की कमी, शॉर्ट सर्किट, बाहरी वातावरण और गर्मी, लोकल चार्जर का इस्तेमाल करना, रातभर चार्ज पर छोड़ने से बैटरी ओवरहीट हो सकती है। मैकेनिकल डैमेज (चोट या टक्कर), बैटरी में डैमेज, पानी जाना।

बचाव के उपाय....
कंपनी के अधिकृत चार्जर का ही इस्तेमाल करें। वाहन को धूप में ज्यादा देर तक खड़ा न रखें। चार्जिंग के समय हवादार जगह रखें। बैटरी में सूजन, बदबू या ज्यादा गर्मी लगे तो तुरंत सर्विस कराएं। अनधिकृत रिपेयर या बदलाव से बचें। नियमित सर्विसिंग कराते रहें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें