फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गैर शिक्षक कर्मचारियों का धरना अस्थायी रूप से स्थगित

विज्ञापन
16-एमडीयू में प्रशासनिक भवन के पास धरना देते गैर ​शिक्षक कर्मचारी। स्रोत : कर्मचारी संघ - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी की बैठक, बोले-मांगें न मानीं तो सोमवार से करेंगे हड़ताल
विज्ञापन


रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में गैर शिक्षक कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी ने कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा से मिले आश्वासन के बाद धरने को फिलहाल अस्थायी रूप से स्थगित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया है। कहा, यदि तय समय तक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी तो सोमवार को गेट मीटिंग कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
वीरवार सुबह प्रशासनिक भवन स्थित धरनास्थल पर प्रधान सुरेश कौशिक की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की बैठक हुई। एक दिन पूर्व हुई बैठक के बाद प्रधान सुरेश कौशिक की कुलपति से बातचीत हुई थी। इसमें कुलपति ने कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था और सोमवार तक का समय मांगा था।
विज्ञापन

कर्मचारी संघ का कहना था कि एमडीयू रजिस्ट्रार डॉ. कृष्णकांत ने 31 मार्च को छुट्टी के दिन अनार सिंह को गुपचुप तरीके से नियुक्ति दे दी थी। इससे गैर शिक्षक कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन

कर्मचारी संघ ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को तेज करते हुए पूर्ण हड़ताल का रास्ता अपनाया जा सकता है। इसकी जिम्मेदारी विवि प्रशासन और हरियाणा सरकार की होगी। बैठक में उपप्रधान प्रेम सजवान, महासचिव विजय पाल धनखड़, सह सचिव राजकुमार रंगा, कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें