फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: जसिया गांव में बुजुर्ग तालाब में डूबा, NDRF टीम ने कड़ी मशक्कत से दो दिन बाद निकाला

Tue, 26 Mar 2024 08:47 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

रोहतक में मनोज होली के दिन शाम को घूमने गांव से बाहर गया था। काफी देर तक वापस नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। वह तलाश करते हुए गांव के तालाब पर पहुंचे, जहां सड़क किनारे जूत व जुराब निकले हुए थे। 
विज्ञापन
एनडीआरएफ की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के गोहाना रोड स्थित जसिया गांव में घूमने गया बुजुर्ग तालाब में डूब गया। पुलिस ने उसे ढूंढने के लिए एनडीआरएफ की मदद ली। टीम ने मश्कत के बाद बुजुर्ग को दो दिन बाद तलाब से निकाल लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 52 वर्षीय मनोज होली के दिन शाम को घूमने गांव से बाहर गया था। काफी देर तक वापस नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। वह तलाश करते हुए गांव के तालाब पर पहुंचे, जहां सड़क किनारे जूत व जुराब निकले हुए थे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और एनडीआरएफ की टीम को सूचित किया। एनडीआरएफ की टीम नाव लेकर पहुंची और फाग वाले दिन भी मनोज को तालाब में तलाश किया। लेकिन कड़ी मेहनत से टीम दो दिन बाद उसको निकाल पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें