14 बसाना गांव में बुजुर्ग पर हमला करती पुत्रवधू। विडियोग्रैब
- फोटो : File Photo
रोहतक। घर के बाहर गली में बैठकर हुक्का पी रहे बसाना गांव के साधुराम (80) को डंडा मारकर पुत्रवधू ने सिर फोड़ दिया था। घटना 21 जुलाई की शाम साढ़े सात बजे की है। वारदात नजदीक लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। कलानौर पुलिस ने आरोपी पुत्रवधू बबली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
साधुराम ने बताया कि उनके तीन बेटे हैं। बड़े बेटे प्रकाश का देहांत हो चुका है। उसकी पत्नी बबली परिवार सहित अलग रहती है। जमीन के बंटवारे को लेकर संतुष्ट नहीं है। उनके साथ रंजिश रखती है।
तीन दिन पहले मंगलवार शाम साढ़े सात बजे वह घर के बाहर चारपाई पर बैठे थे। तभी बबली आई और उनके साथ कहासुनी करने लगी। आरोप है कि उनके सिर व हाथ-पैरों पर डंडे से पीटने लगी। ईंट से भी मारने का प्रयास किया।
सत्यवान की पत्नी व दो अन्य ने बीच बचाव कराया। पीड़ित को कलानौर के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया जहां पांच सिर में पांच टांके आए हैं। शनिवार को दोपहर 12 बजे जांच के लिए एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। संवाद
वर्जन
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। एफएसएल टीम ने भी वहां जाकर जांच की है।
- रविंद्र कुमार, थाना प्रभारी, कलानौर