फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अव्यवस्थित ढंग से खड़े पेड़ को कटवाने के आदेश का असर

Wed, 29 Oct 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
28जेएनडी20: नागक्षेत्र के नजदीक से आमजन के लिए खतरा बने पेड़ को काटकर लोढ करते हुए। स्रोत : प्र
विज्ञापन
जींद। एसडीएम पुलकित मल्होत्रा के जारी नोटिस का असर दिखाई दिया है। ऐतिहासिक नागक्षेत्र मंदिर एवं रामलीला ग्राउंड के पास लंबे समय से सूखा खड़ा पीपल का पेड़ आमजन के लिए खतरा बना हुआ था। यह मंगलवार को संबंधित विभागों द्वारा कटवा दिया गया है।
विज्ञापन

एसडीएमने बताया कि शहर में ऐसी सरकारी संपत्तियां या संरचनाएं जिनसे लोगों को असुविधा होती है या जान-माल के नुकसान का खतरा बना रहता है। उन्हें तत्काल दुरुस्त करवाना संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
एसडीएम ने नागरिकों की लिखित शिकायत के बाद गंभीरता दिखाई। इसके तहत संबंधित विभागों ने मंगलवार को पेड़ को काटकर खतरे के अंदेशा को समाप्त किया। यह क्षेत्र घनी आबादी वाला है और यहां से लोगों का लगातार आवागमन रहता है। इसलिए किसी भी संभावित दुर्घटना से बचाव के लिए संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें