फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा आज रोहतक में, दौरा कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

Tue, 30 Jul 2024 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा 31 जुलाई सुबह 10 बजे रोहतक पहुंचेंगी। वह महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय परिसर स्थित टैगोर सभागार में जिलास्तरीय विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से प्रशिक्षण व सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगी। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी मंजीत मलिक व कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डीपीसी रेणु खत्री ने मंगलवार को टैगोर ऑडिटोरियम का दौरा कर व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने ऑडिटोरियम में लगाई जाने वाली विशेष प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। डीईओ ने सभी ड्यूटी ऑफिसर से व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा की। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी ने बताया कि सभी तैयारी को अंतिम रूप दे दिया गया है। इस समारोह में कार्यक्रम का आकर्षण जिला शिक्षा विभाग की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी एवं चयनित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहेंगी। जिला शिक्षा विभाग की ओर से विभिन्न अधिकारियों को इस आयोजन की विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। देर रात तक चली व्यवस्थाओं की मैराथन में जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारी, सभी बीआरसी, प्राचार्य जयपाल दहिया, डाइट मदीना से डॉ. सतीश शर्मा, एपीसी अरविंद कुमार, प्रवक्ता रितु मलिक ड्यूटी पर लगाए गए प्राचार्य व शिक्षक समारोह की तैयारी में जुटे नजर आए। जिला शिक्षा विभाग की टीम जोर शोर से कार्यक्रम के आयोजन की व्यवस्था में लगी हुई है और इस आयोजन में किसी प्रकार की कमी न रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें