फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रैली की तैयारियों के लिए ड्यूटी तय, पूर्व विधायक अमरजीत बनाए जिला प्रभारी

विज्ञापन
26 रोहतक के नया बस स्टैंड ​स्थित जजपा कार्यालय में जिलास्तरीय बैठक नए कार्यकर्ताओं को पार्टी कर - फोटो : samvad
विज्ञापन
रोहतक। जजपा के नौवें स्थापना दिवस पर पांच दिसंबर को महेंद्रगढ़ में होने वाली रैली की तैयारियों को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला व पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जिले के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जुलाना के पूर्व विधायक अमरजीत ढांडा को जिले का प्रभारी बनाया गया है। रोहतक शहर हलके के प्रभारी प्रोफेसर वीरेंद्र सिंधु, कलानौर हलके की प्रभारी रजनी मलिक और गढ़ी सांपला-किलोई के प्रभारी संजय दलाल बनाए गए हैं। अब एक सप्ताह बाद तैयारियों की समीक्षा बैठक होगी। उसमें रैली में कार्यकर्ताओं को ले जाने का लक्ष्य तय होगा।
विज्ञापन


पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पार्टी के नौवें स्थापना दिवस पर 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़ के गवर्नमेंट कॉलेज मैदान में ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। इस मैदान में चौधरी देवीलाल को इमरजेंसी के दौरान 19 महीने रखा गया था। उसी दिन बाबा भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि भी है। बैठक में जिला प्रभारी हरज्ञान मौखरा व जिला अध्यक्ष डॉ. संदीप हुड्डा ने पगड़ी पहनाकर जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा का स्वागत किया।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब में जाकर कहते हैं कि हरियाणा में किसान को 24 फसलों पर एमएसपी दी जाती है, लेकिन वे यह नहीं बताते कि वे 24 फसलें कौन-सी हैं। उन्होंने कहा कि हकीकत यह है कि किसान को एमएसपी नहीं, कटौती मिल रही है। भावांतर भरपाई में बाजरे का दाम 2900 रुपये से ऊपर था, लेकिन 600 रुपये भरपाई के नाम पर किसान को 2200 रुपये से ऊपर बाजरा नहीं बेचने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें