फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गली निर्माण से घरों में नहीं आ रहा पानी, लोगों में रोष

Mon, 01 Dec 2025 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
कलानौर। वार्ड 10 में चल रहे गली निर्माण कार्य का पार्षद राजकुमार ने निरीक्षण किया। यहां उपयोग हो रही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच की। इस दौरान गली के लोगों ने पार्षद के सामने अपनी समस्याएं रखते हुए बताया कि निर्माण कार्य शुरू होने के चलते करीब एक महीने से पानी की सप्लाई बंद है।
विज्ञापन

इसस उनका दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। स्थानीय निवासियों ने पार्षद से गुहार लगाई कि गली निर्माण को जल्द से जल्द पूरा करवाया जाए ताकि पानी की सप्लाई बहाल हो सके। उन्हें रोजाना होने वाली परेशानियों से राहत मिले। लोगों का कहना है कि निर्माण के कारण आवागमन भी बाधित है जिससे बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों को खासा दिक्कत उठानी पड़ रही है।
पार्षद राजकुमार ने आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होने दी जाएगी। गली को निर्धारित समय में पूरा करवाने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें