रोहतक के एक थाने में तैनात महिला पुलिसकर्मी से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आरोपी डीएसपी नरेंद्र को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से बीमार होने के चलते जमानत दे दी गई। महिला पुलिसकर्मी ने एक माह पूर्व पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि विजिलेंस में तैनात डीएसपी नरेंद्र उसका उत्पीड़न करते हैं।
उसके साथ कई बार छेड़छाड़ की जा चुकी है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। तब अर्बन स्टेट थाना पुलिस ने डीएसपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। मामला दर्ज होने के बाद डीएसपी का रोहतक से पंचकूला ट्रांसफर कर दिया गया था।
पुलिस के अनुसार आरोपी डीएसपी को गिरफ्तार कर जेएमआईसी विक्रांत की कोर्ट में पेश किया गया, जहां से बीमार होने की दलील देने पर उसेे जमानत मिल गई। एसपी राहुल शर्मा का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।