29कलानौर02...पुलिस पब्लिक की संयुक्त बैठक में नशें सहित अन्य मुद्दों पर अपनी बात रखते पार्षद रा
कलानौर। कलानौर वार्ड नंबर 16 में नपा अध्यक्ष के कार्यालय पर पुलिस पब्लिक की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। इसमें नशे समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।
पार्षद राजकुमार उर्फ राजू फौजी ने बताया कि कलानौर में सरेआम नशा बेचा जा रहा है। नशे के कारोबारी घर-घर नशा परोस रहे। पुलिस व प्रशासन अपनी आंखें बंद करे बैठा है। ऐसे में कलानौर की युवा पीढ़ी नशे की ओर लगातार बढ़ती जा रही है।
डीएसपी राकेश कुमार ने इलाके में नशा खरीदने या बेचने की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की। देर रात तक डीजे बजाने वालों की भी खैर नहीं होगी। बड़े वाहनों को बाईपास से गुजरना पड़ेगा। इसके लिए रात 8 से सुबह 8 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इस मौके पर थाना प्रभारी सतपाल सिंह, चौकी प्रभारी राकेश कुमार, दीनबंधु, राजीव गुर्जर, लक्ष्मी नारायण, हन्नी गुर्जर, रविन्द्र मेहरा, धर्मपाल गुर्जर,रवि कालसैन, संजय पुनियानी मौजूद रहे।