फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रोहतक में बूंदाबांदी, महम में 48 एमएम झमाझम बारिश से सड़कें हुई जलमग्न

Wed, 02 Jul 2025 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
कलानौर में गंदे पानी से भरी पड़ी वार्ड नं 11 की गली। संवाद
विज्ञापन
रोहतक/सांपला /महम/कलानौर। मौसम मंगलवार को दिन भर बदलता रहा। सुबह बारिश हुई तो दोपहर को मौसम साफ रहा। धूप खिली रही। शाम को मौसम सुहावना बना रहा। जिले में मंगलवार को औसत 14 एमएम बारिश हुई। इस में सबसे अधिक महम खंड में 48 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके चलते इलाके की सड़कें जलमग्न हो गईं। लोगों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ी। रोहतक, सांपला व कलानौर में दो-दो एमएम ही बारिश दर्ज हुई।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह हल्की बारिश हुई। सुबह 10 बजे के बाद मौसम साफ हो गया। हल्की बारिश से मौसम में ठंड घुल गई। इससे तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। मौसम में बदलाव अभी जारी रहेगा। अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को भी बारिश की संभावना है।
महम में हुई झमाझम बारिश ने बरसाती पानी निकास के दावों की पोल खोल कर रख दी। सुबह जोरदार बारिश के कारण सड़कें पानी से लबालब हो गईं। यही नहीं, बरसाती पानी निचले इलाकों में तीन से पांच घंटे बाद निकला।
विज्ञापन

इधर, सांपला में सोमवार की देर शाम व मंगलवार को हुई बारिश ने नगर पालिका के कस्बे में सफाई व निकासी के दावे बारिश में धुल गए। बारिश में कस्बे की गलियों में कीचड़ व सड़कें तालाब सी बनी नजर आईं। सांपला बाईपास झज्जर मार्ग पर मंदिर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी।
पार्षद राजेश कुमार, मनोज कुमार, शमशेर सिंह ने बताया कि झज्जर मार्ग से दिनभर हजारों लोगों का आवागमन होता है। अस्पताल में भी लोग इसी रास्ते से जाते हैं। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी और नगर पालिका को बार-बार समाधान करने की मांग की जा चुकी है। इसके बावजूद पानी निकासी की व्यवस्था नहीं हुई है। नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि यह मार्ग पीडब्ल्यूडी का है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें