फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: वाहन चलाते समय फोन हाथ में खतरा साथ में...

विज्ञापन
8-हाथों में स्लोगन लिखे बोर्ड लेकर जागरूकता रैली निकालते मॉडल स्कूल के विद्यार्थी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
रोहतक। नशामुक्त भारत अभियान व सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत वीरवार को आंबेडकर चौक स्थित मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने स्लोगन लिखकर जागरूकता रैली निकाली। वाहन चलाते समय फोन हाथ में खतरा साथ में, बिना हेलमेट सवारी जोखिम भारी जैसे स्लोगन लिखे बोर्ड विद्यार्थी हाथ में लिए हुए थे।
विज्ञापन

मॉडल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएसपी रवि खुंडिया ने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन करके ही सड़क हादसों में कमी लाई जा सकती है।
कार्यक्रम के बाद आंबेडकर चौक से पदयात्रा निकाली गई। डीएसपी ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई। मौके पर यातायात पश्चिम प्रभारी निरीक्षक जसबीर सिंह, एसआई अमर कटारिया, एएसआई राजेश, मॉडल स्कूल के प्रधानाचार्य अरुणा तनेजा व स्टाफ भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें