रोहतक। अमर उजाला की ओर से शहर के सोनीपत स्टैंड के पास राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में 29 सितंबर को पूर्वाह्न 11:30 बजे महिलाओं के लिए लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए कैंप आयोजित किया जाएगा। प्रशासन व महाविद्यालय के सहयोग से लगाए जाने वाले शिविर में एसडीएम आशीष कुमार मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
शिविर में सामाजिक संस्थाओं के अलावा शहर के अलग-अलग कॉलेजों की छात्राएं भाग लेंगी। इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च मारुति की ओर से सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी जाएगी। शिविर में ट्रैफिक पुलिस यातायात नियमों व वाहन चलाने की जानकारी देगी।