माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। शहर के सबसे महंगे बाजार किला रोड की बदहाली खत्म नहीं हो पा रही है। पांच दिन से पेयजल लाइन टूटी पड़ी है। साफ पानी घर व दुकानों में आने के बजाय सीवर में बह रहा है। सोमवार को जबरन जैन स्कूल में आए 250 छात्रों को वापस घर भेजना पड़ा।
शाम को आरसीसी का नाला न बनने से व्यापारियों का सब्र जवाब दे गया और सड़क पर आ गए। मौके पर गई निगम की टीम को खरी-खोटी सुनाई है। निगम आयुक्त डाॅ. आनंद शर्मा ने इंजीनियरिंग ब्रांच से पूरी रिपोर्ट मांगी है। कहा है कि अनियमितता बर्दाश्त नहीं होगी।
नगर निगम की तरफ से बाजार के सुंदरीकरण के लिए 1 करोड़ 40 लाख रुपये में नाला व सड़क बनाई जानी है। बिजली के खंभे सड़क किनारे लगेंगे। ठेकेदार की तरफ से पश्चिम दिशा का नाला बना दिया गया है, अब पूर्व दिशा के नाले का निर्माण चल रहा है।
व्यापारियों ने बताया कि पांच दिन पहले नाले की खोदाई करते समय पेयजल लाइन का पाइप बुलडोजर से टूट गया। अब उस पाइप को ठीक नहीं किया गया। पीने का पानी गटर में बह रहा है। कलालान मोहल्ला, मंदिर वाली गली, किला रोड बाजार व प्रताप मोहल्ले में पानी की किल्लत बनी हुई है।
....
व्यापारी बोले-कागजों में आरसीसी का नाला, धरातल पर ईंटों से बना दिया
वार्ड छह की महिला पार्षद नीरा भटनागर का कहना है कि बाजार के व्यापारियों ने बताया कि एक करोड़ 40 लाख का टेंडर हुआ था। इसमें दोनों तरफ के नाले आरसीसी यानी सीमेंट व कंक्रीट से बनाए जाने हैं। पश्चिमी दिशा का नाला आरसीसी का बन गया।
अब पूर्व दिशा का नाम ईंटों से बनाया जा रहा है। उसकी चौड़ाई व गहराई भी कम है। इससे फिर व्यापारियों को दिक्कत आएगी। सूचना पाकर निगम की टीम मौके पर पहुंची, जहां व्यापारियों ने नाले को लेकर सवाल उठाए। अधिकारियों ने ठेकेदार से बात करने का भरोसा दिया।
मामला नोटिस में आया है। इंजीनियरिंग ब्रांच से रिपोर्ट मांगी है। किसी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं होगी।
- डाॅ. आनंद शर्मा, आयुक्त नगर निगम
...
आरसीसी के नाले बनाए जाएं। ईंटों का नाला नहीं बनना चाहिए। मामले को लेकर निगम आयुक्त से मिलेंगे। अधिकारियों को स्थिति से अवगत करवा दिया है।
- जगदीश धींगड़ा, प्रधान किला रोड बाजार
किला रोड पर नाले के निर्माण के दौरान टूटी पाइप से भरा पानी। संवाद
किला रोड पर नाले के निर्माण के दौरान टूटी पाइप से भरा पानी। संवाद
किला रोड पर नाले के निर्माण के दौरान टूटी पाइप से भरा पानी। संवाद
किला रोड पर नाले के निर्माण के दौरान टूटी पाइप से भरा पानी। संवाद
किला रोड पर नाले के निर्माण के दौरान टूटी पाइप से भरा पानी। संवाद