फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नालों की नहीं हुई सफाई, नपा के खिलाफ लोगों में रोष

विज्ञापन
07 सांपला में खरखौदा मार्ग पर भरे गंदे पानी में​निकलते वाहन। संवाद
विज्ञापन
सांपला। नगर पालिका की लापरवाही से आम लोग परेशान हैं। पालिका की ओर से नालों की ठीक से सफाई नहीं की जा रही है। खरखौदा मार्ग मंडी मोड़ से लेकर रेलवे ब्रिज तक गंदे नाले के पानी से सड़क तालाब बन गई है। लोगों को आवाजाही करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका की इस लापरवाही से लोगों में रोष है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह खरखोदा मार्ग मंडी मोड़ से लेकर रेलवे ब्रिज तक सड़क पर दूषित पानी नजर आया। पैदल चलने वाले लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। वाहन चालक भी परेशना नजर आए। सतीश कुमार, अंग्रेज सिंह, मनोज कुमार, पवन का कहना है कि सड़क पर नाले का गंदा पानी भरा है। इस रोड पर बार-बार गंदा पानी जमा होने से उन्हें दिक्कत होती है। प्रशासन का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें