फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई से ही पढ़े डॉ. एच.के. अग्रवाल बने हेल्थ विवि के रजिस्ट्रार

Thu, 07 Apr 2016 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक
विज्ञापन
एचके अग्रवाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
डॉ. सरला हुड्डा की विदाई के मात्र छह दिन बाद ही हेल्थ यूनिवर्सिटी को नया रजिस्ट्रार मिल गया है। नवनियुक्त रजिस्ट्रार डॉ. एच.के. अग्रवाल ने बुधवार को कार्यभार भी संभाल लिया। इससे पहले वे संस्थान में ही मेडिसन विभाग की यूनिट चार में बतौर अध्यक्ष अपनी सेवाएं दे रहे थे। गौरतलब है कि 31 मार्च को डॉ. सरला हुड्डा के रजिस्ट्रार पद से सेवानिवृत्त होने के बाद फार्माकोलॉजी विभाग के डॉ. एम.सी. गुप्ता को बतौर कार्यवाहक जिम्मेदारी दी गई थी।
विज्ञापन


डॉ. एच.के. अग्रवाल मूलरूप से अंबाला के मुलाना के रहने वाले हैं। उन्होंने अंबाला के एसडी कॉलेज से 12वीं की है। इसके बाद पीजीआईएमएस रोहतक से एमबीबीएस और एमडी की है। वे 1992 से ही फैकल्टी सदस्य हैं। 2007 में उन्होंने मेडिसन विभाग की यूनिट चार में हेड का कार्यभार संभाला।

वीसी ने दी बधाई
डॉ. अग्रवाल की नियुक्ति पर वीसी डॉ. ओ.पी. कालरा, पीजीआई के निदेशक डॉ. राकेश गुप्ता, रेडियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. रोहताश यादव, डीएमएस डॉ. संदीप कुमार, डॉ. महेश गर्ग और अन्य डॉक्टरों ने उन्हें बधाई दी है। 
विज्ञापन

 

रजिस्ट्रार से सीधी बातचीत
सवाल : आपकी प्राथमिकता क्या रहेंगी?
जवाब : हेल्थ विश्वविद्यालय में इमानदारी से कार्य हो। सभी अपने कार्य को पारदर्शी बनाएं, जिससे किसी प्रकार की गड़बड़ी होने की आशंका ही न बचे। 
सवाल : संस्थान के विवादित मुद्दों पर आप क्या कहेंगे?
जवाब : पहला हमारा प्रयास रहेगा कि ट्रामा सेंटर और मदर चाइल्ड केयर को शुरू कराया जाए। इसके अलावा जहां भी अनियमितता मिलेगी उस पर कार्रवाई भी होगी।
सवाल : विश्वविद्यालय के विकास के लिए क्या योजना है?
जवाब : यहां आने वाले विद्यार्थियों, डॉक्टरों, फैकेल्टी सदस्यों, मरीजों और परिजनों को व्यवहारिक वातावरण देने का प्रयास किया जाएगा। अकेले इस पर कार्य करने से आधी से अधिक समस्या अपने आप समाप्त हो जाएगी। इसके अलावा सभी की जरूरतों को ध्यान में रखकर कार्य होगा।
सवाल : संस्थान की भीतरी गुटबाजी से कैसे निपटेंगे?
जवाब : फिलहाल ऐसा कुछ नहीं है। संस्थान सबका है और सभी मिलकर इसे विकास की ओर लेे जाएंगे। संस्थान की एक गरिमा है उसे बनाए रखना सभी का कर्तव्य है। 
सवाल : रजिस्ट्रार पद के लिए स्वयं के चयन किए जाने पर आप क्या कहेंगे?
जवाब : मैं सरकारी संस्थान में काम करता हूं। जो जिम्मेदारी सरकार ने मुझे सौंपी है, उसे ईमानदारी से निभाऊंगा। यह बात सभी पर लागू होती है, जिसे जो जिम्मेदारी मिली है वह उसका निर्वहन करे। 
विज्ञापन


ये रहे संस्थान के रजिस्ट्रार
नाम                        तिथि
टी.के. शर्मा           2008 से 2009
महेंद्रपाल एचसीएस  2009 से 2011
जी.आर. मलिक      2011 से 2011
प्रो. अशोक चौहान   2011 से 2011
प्रो. राजीव सेन       2011 से 2012
प्रो. सरला हुड्डा       2012 से अब तक।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें