फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हौसला न छोड़िए, दिन पहले आले आवैंगे...

विज्ञापन
एमडीयू के टैगोर सभागर में संगीत संध्या में गीत प्रस्तुत करते गायक नितिन ‌विकास और शीतल चहल ।।। अ?
विज्ञापन
रोहतक। देश के क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी शहीद ऊधम सिंह के शहादत दिवस व मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि पर एमडीयू में संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस संगीत संध्या में कलाकारों ने मोहम्मद रफी के गीतों की प्रस्तुति दी। यहां कार्यक्रम में पहुंचे श्रोताओं को पहले सैनिटाइजर से गुजारा गया। इसके बाद मशीन से थर्मल स्कैनिंग कर उन्हें अंदर प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

एमडीयू के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि राष्ट्र की आजादी के लिए शहीद ऊधम सिंह ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। उन्होंने गायक मोहम्मद रफी को भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. राजकुमार ने स्वागत भाषण देते हुए व कार्यक्रम की पृष्ठभूमि रखी। संगीतमय कार्यक्रम के प्रारंभ में कोविड महामारी से त्रस्त लोगों में उत्साहवर्धन करते हुए गीत- हौसला न छोड़िए, दिन पहले आले आवैंगे... की खूबसूरत प्रस्तुति विकास रोहिल्ला, नितिन व शीतल ने दी। शीतल ने- ए मेरे वतन के लोगों गीत की सुरीली प्रस्तुति देकर राष्ट्रभक्ति रस का संचार किया।
कुलसचिव प्रो. गुलशन लाल तनेजा व डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. राजकुमार ने भी प्रस्तुति दी। गायक कुमार विशु कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। उनकी बेटी स्वरांशी ने- जो वादा किया, वो निभाना पड़ेगा, कितना प्यारा वादा है व दर्द-ए-दिल, दर्द-ए-जिगर, दिल में जगाया आपने... गीतों की एकल व युगल प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जन को झूमने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें