फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार का शीशा तोड़कर निजी एयरलाइंस के पायलट के उड़ाए दस्तावेज

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। दिल्ली से दुबई व शारजहां के बीच उड़ान भरने वाले निजी एयरलाइंस के पायलट के साथ रोहतक में वारदात हो गई है। दिल्ली रोड पर राज सिनेमा के नजदीक खड़ी पायलट भिवानी निवासी साहिल अरोड़ा की कार का शीशा तोड़कर चोर उसके महत्वपूर्ण दस्तावेज चुराकर ले गए। पायलट ने सिविल लाइन थाने में केस दर्ज करवाया। उसका कहना है कि अगर कागजात नहीं मिले तो उसका 13 साल का कॅरिअर बर्बाद हो जाएगा।
विज्ञापन

भिवानी के सेक्टर 13 निवासी साहिल अरोड़ा ने बताया कि वह निजी एयरलाइंस में कार्यरत है। तीन दिन उसकी फ्लाइट नहीं थी, ऐसे में घर आया हुआ था। बुधवार को वह कपड़े खरीदने के लिए रोहतक आया। उसने कार को दिल्ली रोड पर राज सिनेमा के पास खड़ा कर दिया और कपड़े की दुकान पर चला गया। वापस आया तो कार का पिछला शीशा टूटा मिला। अंदर से बैग गायब था। बैग के अंदर वाणिज्यिक पायलट लाइसेंस, फ्लाइट रेडियो, टेलीफोन ऑपरेटर लाइसेंस, रेडियो टेलीफोन ऑपरेटर का लाइसेंस, उड़ान लॉगबुक, फ्लाइट दस्तावेज, फ्लाइट प्रमाण पत्र, फ्लाइट बैग, पासपोर्ट, डेबिट कार्ड, फ्लाइट ड्रेस व कार के दस्तावेज थे। अब तक वह अपने स्तर पर सामान को तलाश करता रहा, लेकिन कोई पता नहीं लगा। अब वीरवार को लिखित में माडल टाउन चौकी में शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
दस्तावेज नहीं मिले तो 13 साल कॅरिअर चौपट
साहिल ने बताया कि 2008 से पायलट है। काफी मेहनत से यहां तक पहुंचा है। सभी दस्तावेज बैग में थे। वह निजी एयरलाइंस में दिल्ली से दुबई व शारजहां के बीच हवाई जहाज उड़ाता है। तीन दिन की छुट्टी के बाद शुक्रवार को उसे ड्यूटी पर जाना था, लेकिन दस्तावेज नहीं मिले तो वह ड्यूटी पर नहीं जा सकेगा। क्योंकि ये दस्तावेज दोबारा बनवाना मुश्किल होगा। उसका तो कॅरिअर ही बर्बाद हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें