फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा बाजार में सर्राफा व्यापारी का मोबाइल फोन चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के बड़ा बाजार में एक सर्राफा व्यापारी के साथ बड़ी वारदात टल गई। जेवरात पर हाथ साफ नहीं करने की स्थिति में दो युवक मोबाइल फोन चुराकर ले गए। दुकानदार ने पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कायस्थान मोहल्ला निवासी राजेश नासा ने दी शिकायत में बताया कि बड़ा बाजार में उसकी आभूषण की दुकान है। बुधवार को वह ग्राहक के साथ व्यस्त था। तभी दो युवक आए दूसरे काउंटर पर खडे़ होकर अंगूठी दिखाने के लिए कहने लगे। उसने मना कर दिया, फिर भी एक युवक ने अंगूठी के सेट क तरफ इशारा करके उसका ध्यान भटका दिया, जबकि दूसरे ने उसका मोबाइल फोन उठा लिया। इसके बाद दोनों युवक चले गए। 15 मिनट बाद उसने मोबाइल फोन देखा तो नहीं मिला। उसे शक है कि युवक जेवरात पर हाथ साफ करना चाहते थे, लेकिन जब मौका नहीं मिला तो मोबाइल फोन ही चुराकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें