फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डीएलसी सुपवा व चौधरी बंसीलाल राजकीय पॉलिटेक्निक भिवानी ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए

Fri, 05 Sep 2025 02:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
एमओयू पर हस्ताक्षर के बाद सुपवा के कुलपति डॉ. अमित आर्य और चौधरी बंसीलाल राजकीय पॉलिटेक्निक, भि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। दादा लख्मीचंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय (डीएलसी सुपवा) ने शैक्षणिक, अनुसंधान और सांस्कृतिक सहयोग को मजबूत करने के लिए चौधरी बंसीलाल राजकीय पॉलिटेक्निक भिवानी के फैशन डिजाइन एवं फैशन प्रौद्योगिकी विभाग के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। एमओयू पर डीएलसी सुपवा के कुलपति डॉ. अमित आर्य और चौधरी बंसीलाल राजकीय पॉलिटेक्निक, भिवानी की प्राचार्य डॉ. गीता गुलिया ने हस्ताक्षर किए।
यह एमओयू दोनों संस्थानों के बीच सहयोग के व्यापक दायरे को रेखांकित करता है जिसमें पाठ्यक्रम, परियोजनाओं और शिक्षण पद्धतियों को मजबूत करने के लिए शैक्षणिक और अनुसंधान विकास में संयुक्त पहल शामिल हैं। कुलपति डॉ. अमित आर्य ने कहा कि यह एमओयू रचनात्मक शिक्षा को तकनीकी विशेषज्ञता के साथ एकीकृत करने के हमारे प्रयासों में महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह हमारे छात्रों और संकाय सदस्यों को सीखने, शोध करने और नवाचार करने के नए अवसर प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजिस्ट्रार डॉ. गुंजन मलिक मनोचा ने कहा कि इस सहयोग के माध्यम से हम एक ऐसा ढांचा तैयार कर रहे हैं जहां ज्ञान-साझाकरण, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और संयुक्त नवाचार फल-फूलेंगे। दोनों संस्थानों के बीच तालमेल छात्रों के साथ-साथ संकाय सदस्यों के लिए भी बेहद फायदेमंद होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें