20सीटीके05..खंडित मूर्तियों, तस्वीरों, प्रतिमाओं को एकत्रित करते सुनो नहरों की पुकार मिशन के स
रोहतक। सुनो नहरों की पुकार मिशन टीम ने बुधवार को जींद के एक धाम में उचित विधि विधान व पूजा पाठ करके देवी-देवताओं की खंडित मूर्तियों का निस्तारण किया। मिशन के मुख्य संरक्षक डॉ. जसमेर सिंह व संरक्षक दीपक छारा ने बताया कि पिछले एक माह में जो धार्मिक मूर्तियां, तस्वीर, प्रतिमाएं नहरों के जल में प्रवाहित करने के लिए लाई गई थी, मिशन के सदस्यों ने लोगों को समझाकर इन्हें पानी में प्रवाहित करने से रोका। अब उनके उचित निस्तारण के लिए जींद के श्री गोविंद धाम अध्यात्मिक केंद्र गतौली में सौंपा। श्रद्धालुओं ने बताया कि प्रत्येक माह की पूर्णिमा के दिन इस सामान को हवन यज्ञ के साथ शुद्धिकरण किया जाता है। कुछ सामान का अग्नि विसर्जन किया जाता है, प्रतिमाओं और मूर्तियों का चूरा करके ईंट बनाई जाती हैं। इन ईंटों को देश में कहीं भी बन रहे मंदिरों की नींव में लगवाया जाता है। जिससे लोगों की आस्था का किसी भी प्रकार से निरादर न हो।
मिशन के महासचिव मुकेश नैनकवाल ने बताया कि अब तक सात बार बड़ी संख्या में मूर्तियों को इस धाम में निस्तारण के लिए ले जाया गया है। इस मौके पर वरिष्ठ सदस्य डॉ. रविंद्र नांदल, प्रीत सिंह अहलावत, ईश्वर सिंह दलाल, साहब सिंह धामड़, रणबीर मलिक, राजबीर मलिक, डॉ. संतलाल बुधवार, निर्मल पन्नू, मिथिलेश दहिया, करण सिंह अहलावत मौजूद रहे।