20सीटीके04..राजीव गांधी बिजली निगम में आयोजित जनता दरबार में उपभोक्ताओं की समस्याओं का सुनते इं
रोहतक। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम राजीव गांधी विद्युत भवन में बुधवार को जनता दरबार लगा। यहां उपभोक्ता अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे। छह उपभोक्ताओं की शिकायतें आईं। कार्यकारी अभियंता (चेयरपर्सन), इंजीनियर सीमा नारा ने उपभोक्ताओं की समस्या सुनी। एक समस्या का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। कमलेश, राजबीर, राम कुमार, प्रवीण, कृष्ण कुमार और मंजीत ने बिल अधिक आने की समस्या बताई। इनमें से प्रवीण की समस्या का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष शिकायतों को समाधान के लिए एसडीओ के पास भेज दिया गया है। इस मौके पर एसडीओ संजीत कुमार, जेई पवन कुमार और मधु मौजूद रही।