फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर धनवर्षा से मुस्कुराया बाजार 

Sat, 29 Oct 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
धनतेरस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
धनतेरस पर बरसी लक्ष्मी की कृपा से बाजार मुस्कुरा उठा। लोग सुबह से देर रात तक बाजारों में अपनी मन पसंद वस्तुओं की खरीदारी करते रहे। धन त्रयोदशी पर सराफा, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक, बर्तन और कपड़ा बाजार गुलजार रहे। देर शाम तक बाजार में 53 करोड़ रुपये से अधिक धनवर्षा हो चुकी थी। जहां सोने-चांदी के गहनों और सिक्कों से तकरीबन 7 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
विज्ञापन


वहीं, एक ही दिन में करीब 1400 कार, बाइक और स्कूटर सड़कों पर उतर गए। कारोबारियों के मुताबिक ऑटोमोबाइल सेक्टर में करीब 30 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। कपड़े और सजावटी सामानों की दुकानों पर 10 करोड़, इलेक्ट्रॉनिक बाजार में 4 करोड़ तो बर्तन बाजार में 2 करोड़ रुपये के करीब धन वर्षा हुई है।

धन की देवी मां लक्ष्मी के पूजन का दिन शुक्रवार को माना गया है। चूंकि शुक्रवार को ही धनतेरस थी इसलिए शहर के सभी प्रमुख बाजारों में लोगों ने जमकर खरीदारी की। गहने, सिक्के, वाहन, एलईडी, बर्तन आदि की खरीदारी के साथ ही दीपोत्सव की रौनक बढ़ गई। इस बार सुबह से रात तक खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त मुहूर्त थे। इस वजह से पूरे दिन और देर रात तक बाजारों में चहल-पहल रही। शहरवासी परिवार के साथ खरीदारी करने के लिए पहुंचे। पीतल और तांबे के बर्तनों से लेकर मिट्टी के गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां जमकर खरीदी गईं। 
विज्ञापन


स्टॉल पर रही भीड़ तो दुकानें खाली
धनतेरस के दिन इलेक्ट्रॉनिक, ऑटोमोबाइल, बर्तन और सराफा बाजार में लोगों की खूब भीड़ रही। किला रोड, डी पार्क, रेलवे रोड, शिवाजी कालोनी, गांधी कैंप और प्रताप चौक बाजार में जगह-जगह लगी स्टॉल पर खरीदारों का तांता लगा रहा है, लेकिन दुकानें खाली रही। रेलवे रोड के साथ किला रोड और गांधी कैंप बाजार में देर रात तक चहल-पहल रही।

बाजारों में लोगों को वाहन खड़े करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। किला रोड बाजार एसोसिएशन के प्रधान बिट्टू सचदेवा ने कहा कि इस बार धनतेरस पर पिछले साल जैसी रौनक नहीं दिखाई दी। किला रोड बाजार की स्टॉल पर तो भारी मात्रा में खरीदार थे, लेकिन सभी शोरूम और दुकानें खाली थी।

इलेक्ट्रॉनिक और फर्नीचर के लिए अच्छी रही धनतेरस
इलेक्ट्रॉनिक और फर्नीचर बाजार के लिए धनतेरस अच्छी रही। पालिका बाजार एसोसिएशन के प्रधान गुलशन निझावन ने बताया कि इस बार धनतेरस ढेर सारी खुशियां लेकर आई। सुबह से ही फ्रिज, एलईडी, लेपटॉप, वॉशिंग मशीन आदि की बिक्री होनी शुरू हो गई और रात तक चली। उन्होंने बताया कि रोहतक शहर में इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर की करीब 134 दुकानें हैं। इस बार करीब चार करोड़ का कारोबार हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें