फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौकर्ण पुलिस चौकी के पास महिला के कानों की बालियां झपटी

Thu, 27 Oct 2016 02:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
chain - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नेहरू कालोनी स्थित अंबेडकर भवन के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के कानों से बालियां तोड़ ली। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वारदात गौकर्ण पुलिस चौकी से मात्र 500 मीटर की दूरी पर हुई। इस संबंध में शहर थाने में अज्ञात के खिलाफ छीनाझपटी का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक नेहरू कालोनी निवासी शशि नागपाल इंदिरा मार्केट स्थित एक निजी स्कूल में काम करती है। वह बुधवार दोपहर को स्कूल से पैदल अपने घर की तरफ जा रही थी। जब वह गौकर्ण चौकी के नजदीक अंबेडकर भवन के पास पहुंची तो पीछे एक बाइक पर सवार दो युवक आए। पहले तो आरोपियों ने शशि के पास आकर बाइक की स्पीड कम की। फिर अचानक बाइक पर पीछे बैठा युवक उतरा और उसने शशि के दोनों कानों की बालियां झपट लीं। दूसरा आरोपी बाइक स्टार्ट करके साथ में चल रहा था। बालियां तोड़ते ही आरोपी बाइक पर बैठ गया। जब महिला ने शोर मचाया तो आरोपी बाइक पर बैठकर रेलवे रोड की तरफ फरार हो गए। मामले की सूचना शहर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता टीम सहित मौके पर पहुंची। सुनीता ने महिला से आरोपियों के हुलिये के बारे में पूछताछ की। इस पर महिला ने बताया कि छीनाझपटी करने वाला आरोपी हरे रंग की टी शर्ट पहने हुए था। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फु टेज खंगालनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें