फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भक्तों ने की स्कंदमाता की पूजा, जयकारों से माहौल भक्तिमय

विज्ञापन
40 रोहतक ​स्थित डीएलएफ कॉलोनी चौक पर दुर्गा माता मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन शनिवार को मां दुर्गा के पंचम स्वरूप स्कंदमाता की पूजा की गई। सुबह से ही मंदिरों और घरों में विधि-विधान से श्रद्धालुओं ने आराधना की। घंटों की गूंज और माता के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

महिलाओं ने मंदिरों में भजन संध्या आयोजित कर माता रानी का गुणगान किया। डी. पार्क स्थित गुफा वाला मंदिर, दुर्गा भवन मंदिर, बाबा बालकपुरी डेरे, गोकर्ण डेरे, संकट मोचन हनुमान मंदिर, सोनीपत रोड स्थित हनुमान मंदिर, डीएलएफ स्थित दुर्गा माता मंदिर सहित जिले के अन्य मंदिरों में भक्तों ने पूजा-अर्चना की। शाम को महाआरती में भाग लेकर माता का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

वहीं, माता दरवाजा स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में नवरात्र के पांचवें दिन शाम को मंदिर में कीर्तन आयोजित किया गया। इसमें भक्त झूमते नजर आया। संवाद

40 रोहतक स्थित डीएलएफ कॉलोनी चौक पर दुर्गा माता मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें