रोहतक। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 180 देशों में सामाजिक, धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियां संचालित करने वाली संस्था आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से आयोजित सोमनाथ ज्योतिर्लिंग यात्रा शनिवार को रोहतक पहुंची। आयोजन में प्रांत भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
संस्था के प्रणेता स्वामी रविशंकर के मार्गदर्शन में चल रही इस राष्ट्रव्यापी यात्रा के शहर में आगमन पर रोहतक इकाई की ओर से स्थानीय मदनलाल ढींगरा सभागार में भव्य रुद्राभिषेक, ज्ञान चर्चा और भक्ति संगीत का आयोजन किया गया।
वैदिक मंत्रोच्चारण और शास्त्रसम्मत विधि-विधान के साथ पावन रुद्राभिषेक किया गया व सोमनाथ ज्योतिर्लिंगों का विभिन्न प्राकृतिक तत्वों से अलंकरण किया गया। स्वामी रविंद्र ने उपस्थित श्रद्धालुओं को ज्योतिर्लिंग से जुड़ी ऐतिहासिक और पौराणिक जानकारियां साझा कीं। उन्होंने बताया कि वर्ष 1026 में महमूद गजनी द्वारा सोमनाथ मंदिर को क्षति पहुंचाए जाने के समय खंडित शिवलिंग को अग्निहोत्री पुजारियों की परंपरा ने गुप्त रूप से सुरक्षित रखा था।
हाल ही में अग्निहोत्री वंशजों ने इन ज्योतिर्लिंग अंशों को आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर को सौंपकर सोमनाथ मंदिर में पुनः स्थापित करने का निवेदन किया है।
आर्ट ऑफ लिविंग की यह सोमनाथ ज्योतिर्लिंग यात्रा पूरे देश का भ्रमण कर रही है ताकि लोग इन सदियों पुराने ज्योतिर्लिंग के अंशों के दर्शन कर अपनी प्राचीन संस्कृति और विरासत से जुड़ सकें। कार्यक्रम में दिल्ली से आए गायक कलाकार मनोज शर्मा और हरियाणा की गायिका प्रियंका जानागल ने भक्ति संगीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
आयोजन में प्रांत भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस अवसर पर संत समाज के प्रतिनिधियों कपिलपुरी, रामसुखदास, राघवेंद्र भारती, राघव देव, विश्वेश्वर आनंद, साईं दास और ईश्वर शाह सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
सांसद शादी लाल बतरा, आशा हुड्डा, हिमांशु ग्रोवर ने ज्योतिर्लिंग दर्शन और रुद्राभिषेक में भाग लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में वरुण भंडूला, ध्रुव शर्मा, रवि कक्कड़, राजूरंजन व डॉ. अपर्णा बत्रा, प्रियंका, गरिमा, सीमा आर्या, विनीत, संजय गुप्ता, वीणा फोगाट सहित अनेक सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
41-पुराना आईटीआई मैदान स्थित मदनलाल ढींगरा कम्युनिटी सेंटर में आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से आयोजित