35 रोहतक के सेक्टर एक स्थित एचएसवीपी यूनियन कार्यालय में सर्कल कमेटी रोहतक की चुनाव प्रक्रिया
रोहतक। सेक्टर-1 स्थित एचएसवीपी यूनियन कार्यालय में शनिवार को सर्कल कमेटी रोहतक के चुनाव में प्रधान पद जयभगवान चहल व सर्कल सचिव के पद पर प्रदीप जांगड़ा को चुना गया। एचएसवीपी कर्मचारी यूनियन राज्य कमेटी के आह्वान पर कमेटी का द्विवार्षिक चुनाव सुबह 11 बजे करवाया गया।
चुनाव पर्यवेक्षक राज्य के चेयरमैन अजीत सहरावत, राज्य महासचिव रामनिवास ठाकरान, राज्य वरिष्ठ उपप्रधान मुकेश शर्मा, राज्य उपप्रधान रामपाल शर्मा व सत्यवान राठी अध्यक्षता में सर्वसम्मति से चुनाव हुआ। चुनाव सम्मेलन में सभी कर्मचारियों ने भाग लिया।
नई सर्कल कमेटी में कैशियर मनबीर रावत, चेयरमैन कमल सिंहमार, वरिष्ठ उपप्रधान मुकेश शर्मा, उपप्रधान जलकरण, अमित, जयभगवान, विजेंद्र, कार्यालय सचिव प्रदीप नांदल, संगठन सचिव सोमपाल, प्रचार सचिव अशोक कुमार, मुख्य सलाहकार जयप्रकाश, सहसचिव राजेश, चीफ पैटर्न बलजीत मकड़ौली, सत्यवान राठी व आनंद स्वरूप चुने गए।