फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ध्वजा यात्रा में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
17. श्री बालाजी धाम की ओर से ध्वजा यात्रा निकालते श्रद्धालु। स्रोत: श्रद्धालु
विज्ञापन
रोहतक। भिवानी रोड स्थित गांव डोभ के श्री बालाजी धाम में रविवार को संकीर्तन, भंडारे और निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान श्री दुर्गा भवन मंदिर, भिवानी स्टैंड से निकली 116वीं पैदल ध्वजा यात्रा भी धाम पहुंची। श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारों के साथ यात्रा में भाग लिया।
विज्ञापन


विनोद गुप्ता, अमित कौशिक और रिंकू दीक्षित ने भजनों की प्रस्तुति दी, जबकि रिंकू महादेव ने धार्मिक झांकियां प्रस्तुत कीं। इंद्रजीत भगत ने हलवे का प्रसाद वितरित किया। संस्थापक प्रधान पुरुषोत्तम दास बंसल ने बताया कि प्रत्येक रविवार दोपहर 12 से 3 बजे तक आयोजन होते हैं। पूर्णिमा पर मंगलवार को विशेष संकीर्तन होगा, जिसमें प्रियंका जांगड़ा, सुरेंद्र अंश, रेखा चोपड़ा और गुलशन खुराना भजन प्रस्तुत करेंगे।

शिविर में आंखों व दांतों की जांच, फिजियोथेरेपी और दवाइयों से उपचार की सुविधा दी गई। जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयां और चश्मे वितरित किए गए।

शनि देव मित्र मंडल और श्रद्धालुओं की ओर से प्रत्येक रविवार ध्वजा यात्रा निकाली जाती है। रास्ते में जगदंबा ट्रैक्टर हाउस, पंचमुखी हनुमान मंदिर और जाट चौक डोभ पर जलपान व विश्राम की व्यवस्था रहती है। वापसी के लिए निशुल्क ऑटो सेवा भी उपलब्ध है। कार्यक्रम में पवन सरीन, रमेश गुप्ता, नवीन तनेजा, अशोक भगत, ललित शर्मा, नरेश कौशिक और राजेश गोयल सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें