रोहतक। आर्य नगर स्थित वैदिक भक्ति साधन आश्रम में रविवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर अथर्ववेद पारायण यज्ञ का आयोजन हुआ। गुजरात से आए स्वामी विवेकानंद परिव्राजक ने कहा कि केवल पढ़ना पर्याप्त नहीं है, ज्ञान को आचरण में लाना ही तत्वज्ञान है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि तत्वज्ञान वही है जो हमारे कर्मों में दिखाई देता है। शास्त्रों के अनुसार माता, पिता और गुरु सबसे बड़े शिक्षक हैं। योग्य शिक्षक वह है, जिसे तत्वज्ञान हो और जो प्रलोभनों से विचलित न हो। उन्होंने यह भी कहा कि विद्वान व्यक्ति आलस्य छोड़कर हमेशा पुरुषार्थी रहता है।